सुपर ओवर क्या होता है ? अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का आयोजन व प्रबंधन आईसीसी ( ICC- इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) या अंतर्...
सुपर ओवर क्या होता है?
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का आयोजन व
प्रबंधन आईसीसी (ICC-इंटरनेशनल
क्रिकेट काउंसिल) या अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के द्वारा होता है| ICC
इसके नियम को समय-समय पर परिवर्तित करती है और नयी-नयी तकनीक का प्रयोग करके क्रिकेट को उच्च गुणवत्ता
प्रदान करने का प्रयास करती है|
ICC के द्वारा कई
प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, जिसमें सबसे बड़ी और
प्रमुख प्रतियोगिता वर्ड कप (World Cup) है| यदि किसी प्रतियोगिता में क्रिकेट मैच टाई होता है, तो जीत का निर्णय सुपर
ओवर (Super
Over) के आधार पर किया जाता है| सुपर ओवर (Super Over) का इस्तेमाल तब होता है; जब दोनों टीमों का स्कोर बराबर हो जाता है| सुपर ओवर वनडे और टी-20 क्रिकेट
में मैच टाइ होने के बाद खेला जाता है,
जिसमें दोनों टीमें एक-एक अतिरिक्त ओवर खेलती हैं। इस तरह के "सुपर ओवर" को एलिमिनेटर (Eliminator)
या वन
ओवर पर साइड एलिमिनेटर (one-over-per-side eliminator) भी कहा जाता है|
सुपर ओवर की शुरुआत
आईसीसी ने सुपर
ओवर का नियम 2008 में बनाया था| इससे पहले "बाल-आउट" तरीके का इस्तेमाल
किया जाता था| 2008 में सुपर ओवर का नियम केवल T-20 क्रिकेट में ही
लागू किया गया| बाद में इसे 2011 में एकदिवसीय मैच
में भी लागू कर दिया गया|
सुपर ओवर के नियम
- सुपर ओवर का प्रयोग
मैच टाई होने पर ही किया जा सकता है|
- सुपर ओवर में जो
टीम बाद में बल्लेबाजी करती है, वह सुपर ओवर में पहले
बल्लेबाजी करती है|
इसमें कोई
टॉस नहीं होता।
- एक टीम में अधिकतम
तीन खिलाड़ी ही बल्लेबाजी कर सकते हैं| इसका अर्थ है, कि एक टीम के दो
विकेट गिरने पर पारी समाप्त हो जाएगी|
- एक ही खिलाड़ी
बल्लेबाजी और गेंदबाजी नहीं कर सकता है|
- प्रत्येक टीम
को एक ओवर खेलने को दिया जाता है| वाइड और नो बॉल का नियम
मान्य है |
- सुपर ओवर
में पुरानी बॉल का ही प्रयोग होता है जिसका चयन सुपर ओवर में पहले गेंदबाजी
करने वाला कप्तान करता है।
- अगर मुख्य
पारी में भी बराबर बाउंड्री लगे हों तो फिर उसका निवारण 'सीधी गणना विधि' से किया
जाता है।
- सुपर ओवर
का मैच बारिश से बाधित होने के बाद डकवर्थ लुईस विधि का प्रयोग भी किया जाता
है। इसमें 'सीधी गणना विधि' लगाया
जाता है।
- यदि डकवर्थ लुईस
नियम लागू होता है,
तो जो टीम “सुपर ओवर” की आखिरी गेंद पर
अधिक रन बनाती है,
तो उसे विजयी घोषित कर दिया जाता है |
- अगर सुपर ओवर भी
टाई हो जाता है,
तो जो टीम सुपर ओवर सहित अधिक चौके लगाती है, उसे विजयी घोषित कर
दिया जाता है|
क्रिकेट वर्ड कप 2019
में इसी आधार पर इंग्लैंड को वर्ड कप विजेता घोषित कर दिया गया| (2010 से पहले जीत के लिए सिक्स गिने जाते थे
और ज्यादा सिक्स लगाने वाली टीम विजयी होती थी।)
- सुपर ओवर में बनाये
गए रन और विकेट को क्रिकेट के रिकॉर्ड में नही
जोड़ा जाता है|
अब तक IPL (Indian
Premier League) के इतिहास में हुआ सुपर ओवर
आईपीएल
में ज्यादा मुकाबले होते हैं और अकसर सुपर ओवर की नौबत आ जाती है। अब तक आईपीएल
में 9 बार सुपर ओवर हुआ है। पहली
बार राजस्थान और कोलकाता के बीच 2009 में सुपर ओवर हुआ, जिसमें राजस्थान ने जीत दर्ज
की। अब तक IPL
में हुए 9 सुपर
ओवर का विवरण निम्नवत् है-
क्र.सं.
|
पहली टीम
|
दूसरी टीम
|
स्टेडियम
का नाम एवं स्थान
|
मैच की
तिथि
|
सुपर ओवर
से जीती टीम
|
1.
|
कोलकाता
नाइट राइडर्स
|
राजस्थान
राॅयल्स
|
न्यूलैण्ड््स
स्टेडियम/ केप टाउन (दक्षिण अफ्रीका)
|
23 अप्रैल,
2009
|
राजस्थान
राॅयल्स
|
2.
|
चेन्नई सुपर किंग्स
|
किंग्स इलेवन पंजाब
|
एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम/चेन्नई
|
21 मार्च, 2010
|
किंग्स इलेवन पंजाब
|
3.
|
सनराइजर्स
हैदराबाद
|
राॅयल
चैलेंजर्स बैंगलोर
|
राजीव
गाॅधी इण्टरनेशनल स्टेडियम/हैदराबाद
|
07 अप्रैल,
2013
|
सनराइजर्स
हैदराबाद
|
4.
|
राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर
|
दिल्ली डेयरडेविल्स
|
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम/ बैंगलोर
|
16 अप्रैल, 2013
|
राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर
|
5.
|
कोलकाता
नाइट राइडर्स
|
राजस्थान
राॅयल्स
|
शेख जायद
स्टेडियम/ आबु धाबी (संयुक्त अरब अमीरात)
|
29 अप्रैल,
2014
|
राजस्थान
राॅयल्स
|
6.
|
राजस्थान राॅयल्स
|
किंग्स इलेवन पंजाब
|
सरदार पटेल स्टेडियम/अहमदाबाद
|
21 अप्रैल, 2015
|
किंग्स इलेवन पंजाब
|
7.
|
गुजरात
लाॅयन्स
|
मुम्बई
इण्डियन्स
|
एस.सी.ए.
स्टेडियम/ राजकोट
|
29 अप्रैल,
2017
|
मुम्बई
इण्डियन्स
|
8.
|
दिल्ली कैपिटल्स
|
कोलकाता नाइट राइडर्स
|
फिरोजशाह कोटला स्टेडियम/दिल्ली
|
30 मार्च, 2019
|
दिल्ली कैपिटल्स
|
9.
|
मुम्बई
इण्डियन्स
|
सनराइजर्स
|
वानखेड़े
स्टेडियम/ मुम्बई
|
02 मई,
2019
|
मुम्बई
इण्डियन्स
|
आई.पी.एल. टीमों के शब्द
संक्षेप एक नजर में-
(1) KKR- कोलकाता नाइट राइडर्स,
(2) RR- राजस्थान राॅयल्स,
(3) CSK- चेन्नई सुपर किंग्स,
(4) KXIP- किंग्स इलेवन पंजाब,
(5) RCB- राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर,
(6) GL- गुजरात लाॅयन्स (2016 to 2017),
(7) DD- दिल्ली डेयरडेविल्स (आई.पी.एल. के
12वें संस्करण से दिल्ली डेयरडेविल्स (DD) की टीम का नाम दिल्ली कैपिटल (DC) हो गया है।),
(8) MI- मुम्बई इण्डियन्स,
(9) SRH- सनराइजर्स हैदराबाद (2013 to continue),
(10) DC-डेक्कन चार्जर्स (2008 to 2012),
(11) PWI-पुणे वारियर्स इण्डिया (2011 to 2013),
(12) RPS-राइजिंग पुणे सुपरजायंट (2016 to 2017),
(13) KTK-कोच्चि टस्कर्स केरल (2011)
COMMENTS