अर्थ एवं विकार की दॄष्टि से शब्द के भेद, इतिहास या स्रोत की दॄष्टि से वर्गीकरण, हिन्दी भाषा में अंग्रेजी के कुछ प्रचलित शब्द
अर्थ एवं विकार की दॄष्टि से शब्द के भेद
अर्थ के आधार पर शब्दों के भेद
(1) एकार्थी (2) अनेकार्थी (3) पर्यायवाची (4) विलोम या विपरीतार्थक
एकार्थी शब्द
|
अनेकार्थी शब्द
|
पर्यायवाची या समानार्थी शब्द
|
विलोम या विपरीतार्थक शब्द
|
वे शब्द जिनका प्राय; एक ही अर्थ होता है, एकार्थी शब्द कहलाते है। व्यक्तिवाचक संज्ञा शब्द इसी भेद के अन्तर्गत आते है । जैसे – महात्मा गाँधी , मदनमोहन मालवीय जी आदि ।
|
जिन शब्दों के एक से अधिक शब्द हों, अनेकार्थी शब्द कहलाते है ।
जैसे – (१) कर – हाथ ,टैक्स , किरण (२) कल – मशीन ,आने वाला कल , बीता हुआ कल ।
|
जहाँ एक अर्थ को बताने वाले अनेक शब्द हों, उन्हें पर्यायवाची शब्द या समानार्थी शब्द कहते है । जैसे- आँख- नयन, लोचन, नेत्र, आदि। वॄक्ष - पादप, गुल्म, तरु आदि ।
|
ऐसे शब्द जिनक अर्थ शब्द के अर्थ से उलटा हो वे शब्द आपस में विपरीतार्थक शब्द या विलोम शब्द कहलाते है । जैसे - रात–दिन, आलोक–अन्धकार ।
|
(1) विकारी शब्द (2) अविकारी शब्द
विकारी शब्द
|
अविकारी शब्द
|
||
वे
शब्द जिनका
रुप बदलता
है, विकारी शब्द कहलाते है । जैसे - लडका , लडके
, लडकियाँ आदि।
|
वे शब्द जिनके रुप मे विकार या परिवर्तन नही आता, अविकारी शब्द कहलाते है । जैसे – और ,किन्तु ,परन्तु ,क्योंकि आदि ।
|
||
विकारी
|
अविकारी
|
||
1.
|
संज्ञा
|
1.
|
क्रिया विशेषण
|
2.
|
सर्वनाम
|
2.
|
सम्बन्ध बोधक
|
3.
|
विशेषण
|
3.
|
योजक, समुच्चयबोधक
|
4.
|
क्रिया
|
4.
|
द्योतक, विस्मयादिबोधक
|
इतिहास या स्रोत की दॄष्टि से वर्गीकरण
तत्सम शब्द
|
तद्भव शब्द
|
देशज या देशी शब्द
|
विदेशज शब्द
|
|
जो शब्द सीधे संस्कॄत से आते है और हिन्दी भाषा में प्रयुक्त होते है तत्सम शब्द कहलाते है । ये शब्द या तो अपरिवर्तित रुप में संस्कॄत से लिये गये है अथवा जिन्हे संस्कॄत के मूल शब्दों से संस्कॄत के ही प्रत्यय लगाकर फिर से बना लिया गया है। जैसे – जलद, जलथि, जलज आदि ।
नवनिर्मित शब्द – आकाश वाणी, दूरदर्शन, आदि ।
|
वे शब्द जो संस्कॄत भाषा के बदले हुए रुप में प्रयोग हुए है, तद्भव शब्द कहलाते है । जैसे - अग्नि –आग, क्षेत्र –खेत, निद्रा –नींद
|
वे शब्द जो क्षेत्रीय प्रभाव के कारण हिन्दी भाषा में आवश्यक्तानुसार पैदा हो गये देशज कहलाते है । इनका सम्बन्ध संस्कॄत से नही है । जैसे –पगडी, लोटा, झाडु, पेट
|
वे शब्द जो विदेशी भाषाओं से हिन्दी भाषा में आए है, विदेशी या विदेशज शब्द कहलाते है । जैसे – रेल, पैंसिल, रेडियो, डॉक्टर, आदि। ये अंग्रेजी भाषा के शब्द हैं।
|
|
अरवी के शव्द
|
अमीर, गरीब, अल्लाह, मुल्ला, फ़कीर, औरत आदि।
|
|||
तुर्की के शव्द
|
कुली, कैंची, चिक, चेचक आदि
|
|||
फारसी के शव्द
|
आदमी, किताब, गुलाब, आदि।
|
|||
चीनी के शव्द
|
चाय, लीची, तूफान, आदि
|
|||
जापानी के शव्द
|
रिक्शा, झम्पान, आदि।
|
|||
यूनानी के शव्द
|
टेलीफोन, टेलीग्राम, आदि।
|
|||
फ्रांसीसी के शव्द
|
पुलिस, इंजीनियर, कार्टून आदि।
|
|||
हिन्दी भाषा में अंग्रेजी के कुछ प्रचलित शब्द
अंग्रेजी भाषा के वे शब्द जो हिन्दी भाषा के प्रचलन में आकर हिन्दी के हो गये है और उन शब्दों का प्रयोग बिना पढे लिखे व्यक्ति भी स्वाभाविक रुप से करते है और समझते भी है । यही भाषा की गतिशीलता भी है ।
आमलेट
|
omelet
|
आक्सीजन
|
oxygen
|
अंकल
|
uncle
|
इंजन
|
engine
|
आटोमेटिक
|
automatic
|
आफिस
|
office
|
आर्मी
|
army
|
आर्ट –पेपर
|
art-paper
|
आइस्क्रीम
|
ice–cream
|
इंस्पेक्टर
|
inspector
|
आर्केस्ट्रा
|
Orchestra
|
इंच
|
inch
|
एलबम
|
album
|
एजेन्सी
|
agency
|
एजेंन्ट
|
agent
|
एक्स –रे
|
x -ray
|
एलोपेथी
|
allopathy
|
एक्सीटेंड
|
accident
|
एम्बुलेंन्स
|
ambulance
|
एक्ट
|
act
|
एलास्टिक
|
Elastic
|
ओवरकोट
|
overcoat
|
कंपनी
|
company
|
कलर
|
color
|
ओजोन
|
ozone
|
कंपास
|
compass
|
कंपाउन्टर
|
compounder
|
कंड्क्टर
|
conductor
|
ऍंटेना
|
antenna
|
कार्टुन
|
cartoon
|
कार्बन
|
carbon
|
कार्टुनिस्ट
|
cartoonist
|
कर
|
car
|
कालोनी
|
colony
|
काँलेज
|
college
|
काउन्टर
|
counter
|
किलोग्राम
|
kilogram
|
किलोमीटर
|
kilometer
|
क्लब
|
club
|
काम्प्लेक्स
|
complex
|
किलोवाट
|
kilowatt
|
क्रिक्रेट
|
cricket
|
केक
|
cake
|
कुकर
|
cooker
|
कैरेट
|
carat
|
केमरा
|
camera
|
कुपन
|
coupon
|
केरम –बोर्ड
|
carom–board
|
कैंसर
|
cancer
|
कुलर
|
cooler
|
कैलेन्डर
|
calendar
|
केल्क्युलेटर
|
calculator
|
कोट
|
coat
|
ग्रामोफोन
|
gramophone
|
कोरियर
|
courier
|
कोल्तार
|
coal–tar
|
ग्लास
|
glass
|
गार्ड
|
guard
|
गाइड
|
guide
|
ग्लूकोज
|
glucose
|
गिटार
|
guitar
|
गियर
|
gear
|
गीजर
|
geyser
|
गैस
|
gas
|
चिप्स
|
chips
|
गेरेज
|
garage
|
गैलन
|
gallon
|
चिमनी
|
chimney
|
गैलरी
|
gallery
|
चाँक
|
chalk
|
चीज
|
cheese
|
चाँकलेट
|
chocolate
|
चेक
|
cheque
|
जग
|
jug
|

COMMENTS